Advertisement Carousel

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 127 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र के दो तस्कर गिरफ्तार


धमतरी। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिहावा क्षेत्र में फॉरेस्ट नाका के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 127 किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहे थे। सिहावा के फॉरेस्ट नाका में जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 72 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इसमें गांजा, कार, मोबाइल फोन और नगदी शामिल है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच भी कर रही है।

error: Content is protected !!