Advertisement Carousel

जनगणना ड्यूटी के चलते छत्तीसगढ़ में तबादलों पर रोक



विशेष परिस्थितियों में ही होंगे ट्रांसफर, राज्य शासन का आदेश जारी


रायपुर:
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अब केवल विशेष परिस्थितियों में ही तबादले किए जा सकेंगे।


सरकार ने यह निर्णय आगामी जनगणना कार्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। जनगणना ड्यूटी में बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारियों की तैनाती की जानी है, ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए तबादलों पर रोक आवश्यक मानी गई है।


आदेश के बाद प्रदेशभर में फिलहाल बड़े स्तर पर होने वाले फेरबदल पर विराम लग गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही प्रस्ताव भेजे जाएं, जिन पर शासन स्तर से ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

error: Content is protected !!