Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 1228 रिक्त पदों पर होगा मतदान


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। प्रदेशभर में कुल 1228 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।


नगरपालिकाओं में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 77 पदों पर चुनाव होंगे। वहीं पंचायत स्तर पर जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।


निर्वाचन आयोग के मुताबिक नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 21 मई तक नाम वापस ले सकेंगे।


इन पदों के लिए मतदान 1 जून को कराया जाएगा और मतगणना के बाद 4 जून को परिणाम घोषित किए जाएंगे।


चुनाव कार्यक्रम एक नजर में
नामांकन दाखिल: 11 से 18 मई
नामांकन जांच: 19 मई
नाम वापसी: 21 मई
मतदान: 1 जून
मतगणना और परिणाम: 4 जून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!