Advertisement Carousel

SECL के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत


सिंगरौली जॉइनिंग के लिए जाते समय NH-130 पर हुआ हादसा, कोयलांचल में शोक


कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण कुमार त्यागी की मौत हो गई। हादसे के बाद SECL अधिकारियों और कर्मचारियों सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार त्यागी का हाल ही में पदोन्नति के बाद निदेशक तकनीकी पद पर चयन हुआ था। नई जिम्मेदारी संभालने के लिए वे कार से सिंगरौली रवाना हुए थे। इसी दौरान चोटिया के पास उनकी कार आगे चल रहे एक पार्सल वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि अरुण कुमार त्यागी लंबे समय तक SECL में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर से कोयलांचल क्षेत्र में गहरा दुख और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!