6 मई के तबादला आदेश में संशोधन, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में नई जिम्मेदारियां
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 मई को जारी आईएएस तबादला आदेश में संशोधन किया है। राज्य शासन द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक आईएएस अधिकारी पुष्पा साहू को अब माध्यमिक शिक्षा मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है। पहले उन्हें कोरिया जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
वहीं आईएएस रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस रीता यादव को आयुक्त उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
राज्य शासन के इस संशोधित आदेश के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय हो गई हैं। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
