रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Kiran Dev ने Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है।
किरण देव ने कहा कि सुभेंदु अधिकारी का नेतृत्व पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जन आकांक्षाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता Syama Prasad Mukherjee के ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भयमुक्त वातावरण का निर्माण होगा और राज्य विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा। जनता जिस सुशासन और सर्वांगीण विकास की अपेक्षा कर रही है, उसे धरातल पर उतारने में सुभेंदु अधिकारी की भूमिका अहम होगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करते हुए राज्य को विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुभेंदु अधिकारी का लंबा राजनीतिक अनुभव और जनता से जुड़ाव प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगा।
छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार ने उनके सफल नेतृत्व और पश्चिम बंगाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
