Advertisement Carousel

जांजगीर-चांपा में प्रधान पाठक निलंबित, धर्मांतरण और वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों से मचा हड़कंप


जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा स्थित पीएमश्री शासकीय कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। प्रधान पाठक पर स्कूली बच्चों को हिन्दू संस्कृति और देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने तथा धर्मांतरण के लिए प्रभावित करने के आरोप लगे हैं।


बताया जा रहा है कि स्कूल में राष्ट्रगान की जगह धार्मिक प्रार्थनाएं कराई जा रही थीं, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मामला जनसमस्या निवारण शिविर में उठने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी कर दिया।


प्रारंभिक जांच में स्कूल की अनुदान राशि में अनियमितता, फर्जी बिल-वाउचर लगाने और रिश्तेदारों के नाम पर राशि आहरित करने जैसे वित्तीय गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए हैं।


इधर, बलौदा थाना पुलिस ने मामले में बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग और पुलिस दोनों स्तर पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!