Advertisement Carousel

शराब पी रहे युवकों पर मधुमक्खियों का हमला, एक की हालत नाजुक


बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामगांव के पास शराब पीने बैठे तीन युवकों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे युवक ने नहर में कूदकर अपनी जान बचाई। तीसरा युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, भेड़िया नवागांव निवासी हेमलाल तारम (32), तामेश्वर साहू और उत्तम कुमार चिराम जामगांव के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। मधुमक्खियों के हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई।


बताया जा रहा है कि हेमलाल तारम के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में मधुमक्खियों ने अनगिनत डंक मार दिए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। हालत नाजुक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।


वहीं उत्तम कुमार चिराम ने खुद को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। तामेश्वर साहू की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!