Advertisement Carousel

बाघ के शिकार की साजिश नाकाम, 7 अंतरराज्यीय शिकारी गिरफ्तार


गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकार की साजिश को वन विभाग ने नाकाम कर दिया। एंटी पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 अंतरराज्यीय शिकारियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओड़िशा के निवासी बताए जा रहे हैं।


वन विभाग की टीम ने आरोपियों के कब्जे से जहर और हिरण के सींग बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी टाइगर रिजर्व की पहाड़ियों में कैंप लगाकर बाघ के शिकार की तैयारी कर रहे थे। लंबे समय से शिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।


जांच में यह भी सामने आया है कि बाघ को मारने का कॉन्ट्रैक्ट देने वाला मुख्य आरोपी भी ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है। मामले में वन्यजीव तस्करी और अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।


यह पूरी कार्रवाई उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम, ओड़िशा वन मंडल और फोरेंसिक टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!