Advertisement Carousel

महंगाई और पेट्रोल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना


रायपुर। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी और प्रदेशभर में ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस ने रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कालीबाड़ी पेट्रोल पंप के सामने हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुमन ढेबर ने किया।


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदेश में बने ईंधन संकट पर तत्काल राहत देने की मांग की।


एजाज़ ढेबर ने आरोप लगाया कि सरकार पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने में विफल रही है, जिसके कारण जनता को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती कीमतों का असर आम जनता, किसानों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र पर सीधा पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है।


वहीं अर्जुमन ढेबर ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाय सिर्फ प्रचार और इवेंट में व्यस्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी।

error: Content is protected !!