Advertisement Carousel

वीडियो कॉल ब्लैकमेल गैंग का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। राजधानी रायपुर में वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप है।


पुलिस के मुताबिक प्रार्थी को 20 मई की शाम एक मिस्ड कॉल आया। वापस कॉल करने पर आरोपियों ने वीडियो भेजने की बात कही। इसके बाद दूसरे नंबर से एक अश्लील वीडियो भेजा गया। कुछ देर बाद फिर कॉल कर वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग की गई।


पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 289/26 के तहत धारा 308(2), 3(5) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।


गिरफ्तार आरोपियों में तामेश्वर सोनवानी, राजकुमार कुर्रे, कोमल यादव, छोटू टंडन और सैय्यद सैफ अली शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के नवागांव और सेक्टर 27 इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!