अज्ञात साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप अकाउंट पर किया कब्जा, लोगों को भेज रहा रुपये मांगने वाले मैसेज।
रायपुर / छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का मोबाइल और व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों के निशाने पर आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हैकर ने उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया है और उनके परिचितों व संपर्क सूची में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहा है।
डॉ. सलीम राज की ओर से लोगों से अपील की गई है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी पैसे मांगने वाले मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और न ही किसी खाते में राशि ट्रांसफर करें। मामले की जानकारी साइबर पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
