Advertisement Carousel

CM साय बोले- यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में हुई मैराथन बैठक को लेकर चल रही राजनीतिक अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह कोई आपातकालीन बैठक नहीं थी, बल्कि नियमित समीक्षा बैठक थी।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश में “12 वर्ष बेमिसाल” कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा और तैयारियों को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।


उन्होंने बताया कि बैठक में मंत्रियों और विधायकों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बैठक को लेकर दिनभर चल रही मंत्रिमंडल फेरबदल और अन्य राजनीतिक अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है। हालांकि राजनीतिक हलकों में बैठक की अवधि और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं अब भी जारी हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!