Advertisement Carousel

प्रकाश इंडस्ट्री में हादसा: 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Oplus_16908288


जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ


जानकारी के अनुसार, ठेकेदार श्यामलाल साहू के अधीन कार्यरत श्रमिक गोरेलाल कवर (40) निवासी कुम्हारी खुर्द प्लांट में करीब 8 फीट ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायल श्रमिक को पहले प्लांट में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही सहित अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय श्रमिक के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं।

error: Content is protected !!