Advertisement Carousel

नकटी के बाद तुता में भी बेदखली का नोटिस, 35 घरों पर NRDA की कार्रवाई से दहशत

रायपुर। राजधानी के तुता गांव में एनआरडीए (NRDA) द्वारा 35 मकानों पर नोटिस चस्पा किए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल ही में नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद तुता के ग्रामीण भी खुद को लेकर चिंतित हैं। नोटिस मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और लोगों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भय के साये में जी रहे हैं।


ग्रामीणों के अनुसार वे पिछले 25 से 50 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं। अचानक नोटिस मिलने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का दावा है कि नोटिस मिलने के बाद गुरुवार को कई घरों में खाना तक नहीं बना और लोग पूरे दिन भविष्य की चिंता में डूबे रहे।


एनआरडीए ने नोटिस में संबंधित लोगों से 6 जुलाई तक अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। इधर, नकटी में हाल ही में हुई बेदखली की कार्रवाई के बाद तुता गांव में भी इसी तरह की कार्रवाई की आशंका से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से मामले में राहत देने और उनकी बात सुनने की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!