Advertisement Carousel

बेकाबू वाहन ने 9 मवेशियों को रौंदा, दर्दनाक मौत से ग्रामीणों में आक्रोश


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में 9 मवेशियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना कोटमी-मरवाही मुख्य मार्ग पर रूमगा गांव के पास हुई।


घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!