Advertisement Carousel

चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा। शहर में चलती स्कॉर्पियो से नकली पिस्टल और चापड़ लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नकली पिस्टल, एक चापड़ (तलवारनुमा हथियार) तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।


पुलिस के अनुसार शारदा चौक के पास कुछ युवकों द्वारा चलती स्कॉर्पियो से हथियार लहराकर लोगों को डराने और भय का माहौल बनाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


तलाशी के दौरान वाहन से एक नकली पिस्टल और एक चापड़ बरामद किया गया। पुलिस ने हथियारों और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हरकतें कानूनन अपराध हैं और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

error: Content is protected !!