Advertisement Carousel

राजनांदगांव में ED का तड़के छापा, नाहटा ग्रुप समेत तीन ठिकानों पर जांच

राजनांदगांव। शहर में गुरुवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक साथ तीन ठिकानों पर दबिश दी। सुबह करीब 6 बजे भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की टीम ने शहर से लगे भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों समेत तीन स्थानों पर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार ED की अलग-अलग टीमों ने तीनों ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। टीम द्वारा दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित स्थानों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया।

ED की कार्रवाई की खबर फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच के सिलसिले में की जा रही है। अधिकारियों की ओर से भी कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई और उसके कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल तीनों ठिकानों पर ED की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!