Advertisement Carousel

दुर्ग में नकली सिगरेट का भंडाफोड़, 18 हजार सिगरेट जब्त


दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नकली सिगरेट के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए इंदिरा मार्केट स्थित एसएसडी ट्रेडर्स पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक यहां आईटीसी के नाम पर तैयार कर नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट बेची जा रही थी।


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 18 हजार नकली सिगरेट बरामद की। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है।


मामले में पुलिस ने नकली सिगरेट बेचने के आरोप में विशाल जस्वानी और निखिल को गिरफ्तार किया है। एसएसडी ट्रेडर्स गुटखा और सिगरेट के थोक कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।


पुलिस ने जब्त माल को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। नकली सिगरेट के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस की आगे की जांच जारी है।

error: Content is protected !!