रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा राठौर के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा की शिकायत के आधार पर की गई।
मामला भाजपा विधायक अजय चंद्राकर से जुड़े एक कथित भ्रामक और एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने से जुड़ा है। आरोप है कि वीडियो को 15 अगस्त की घटना के तौर पर पोस्ट किया गया, जिसमें अजय चंद्राकर भाजपा का झंडा फहराते नजर आ रहे थे। बाद की पड़ताल में वीडियो पुराना होने की बात सामने आई।
मामले में नेशनल कांग्रेस और ‘जेन-जी इंडिया’ के सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और डिजिटल सामग्री की जांच शुरू कर दी है।
