Advertisement Carousel

7.29 करोड़ से अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में बनेंगे आधुनिक उद्यान


रायपुर। मिशन अमृत 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ के अहिवारा, मुंगेली और कांकेर में कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की लागत से आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशन में इन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।


तीनों उद्यानों में कुल 8,732 पौधे लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए प्ले-एरिया, युवाओं व नागरिकों के लिए ओपन जिम, पाथवे, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, टॉयलेट ब्लॉक, गज़ेबो और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण के बाद पांच वर्षों तक चयनित एजेंसी इनका संचालन और संधारण करेगी।


अहिवारा में 2.07 करोड़, मुंगेली में 3.52 करोड़ और कांकेर में 1.69 करोड़ रुपए की लागत से उद्यान विकसित होंगे। सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!