Advertisement Carousel

8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र


अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024-30 रोजगार केंद्रित है और प्रदेश को अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को उद्यमिता और स्टार्टअप से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन’ के तहत पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के साथ कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में भी निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, सेवा और परोपकार की परंपरा की सराहना करते हुए समाज के उद्यमियों से प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन में भागीदारी का आह्वान किया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया और ‘अग्रकुल दर्शन’ पत्रिका का विमोचन किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘दशम अग्र अलंकरण’ से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!