Advertisement Carousel

विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारी में कांग्रेस, रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू


रायपुर। विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा मांगलिक भवन में रायपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और जिला मास्टर ट्रेनरों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ।


शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू और पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दीपक बैज ने कहा कि एआईसीसी के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में कांग्रेस की रीति-नीति, सिद्धांत और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों से तीनों दिन अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की। वहीं चरणदास महंत ने प्रशिक्षण को राजनीतिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए गंभीरता से इसका लाभ उठाने की बात कही।


पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्तमान राजनीति में धर्म एवं धर्मनिरपेक्षता, टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं में व्यय, डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सामाजिक समरसता, जबकि युगल पाण्डेय और अशोक चतुर्वेदी ने संगठन निर्माण तथा कांग्रेस की विचारधारा और इतिहास पर प्रशिक्षण दिया।


शिविर में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!