Advertisement Carousel

दुर्ग में अवैध कीटनाशक कारोबार का भंडाफोड़, 2259 लीटर तरल और 4712 किलो सामग्री जब्त


दुर्ग। जिले में अवैध कीटनाशक के निर्माण, भंडारण और बिक्री के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक बंद गोदाम से बड़ी मात्रा में कीटनाशक, जैव उर्वरक, सल्फर पाउडर, कच्चा माल और मशीनरी बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान 2259 लीटर तरल पदार्थ और 4712 किलो सामग्री जब्त की गई है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में बिना लाइसेंस कीटनाशकों का निर्माण और कारोबार किया जा रहा था। बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


मामले में कथित संलिप्तता सामने आने के बाद राज्य शासन ने कृषि विकास अधिकारी होतम सिंह रावत को निलंबित कर दिया है। जांच के अनुसार गोदाम का संचालन कथित तौर पर डोंगरगढ़ में पदस्थ रावत के निर्देश पर किया जाता था। फिलहाल पूरे नेटवर्क और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!