Advertisement Carousel

40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, रायपुर में बना विश्व रिकॉर्ड


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें संस्करण का रविवार को रायपुर में भव्य सामूहिक श्रवण हुआ। रायपुर उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 56 स्थित मंडी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में करीब 40 हजार लोगों ने एक साथ मन की बात सुनी। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुघ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।


तरुण चुघ ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों की प्रेरक कहानियां, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयास सामने आते हैं।


चुघ ने दावा किया कि रायपुर में 40 हजार लोगों द्वारा एक साथ ‘मन की बात’ सुनना अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है। कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा रिकॉर्ड घोषित किए जाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!