Advertisement Carousel

नवोदय के 200 से ज्यादा बच्चों की हालत बिगड़ी, 46 गंभीर, मचा हड़कंप, फूड प्वाइजनिंग का मामला

सूरजपुर / रंगों के इस पावन पर्व होली त्यौहार में नवोदय स्कूल के बच्चों ने जमकर रंग-गुलाल खेल मस्ती की… इस दौरान स्कूल में विशेष भोजन बनाया गया था और जिसनें भी इसे खाया अचानक पेट दर्द व उल्टी की शिकायत से इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते स्कूल के लगभग 200 से ज्यादा बच्चों की हालत बिगडी जिसे स्कूल प्रबंधन को सूचना के बाद चिकित्सालय में दाखिल कर उपचार कराया जा रहा है। जिनमें फिलहाल 46 गंभीर बच्चों को जिला चिकित्सालय सूरजपुर में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं 26 बच्चे बसदेई स्वास्थ्य केंद्र व कैंप में भर्ती हैं। अन्य सभी बच्चों की हालत में सुधार आ जाने से छुट्टी दे दी गई।

IMG-20180303-WA0009
आपको बता दे इस फूड प्वाइजनिंग की शिकायत मिलते ही स्थानीय विधायक, कलेक्टर व सरपंच सहित स्थानीय नेताओं ने बच्चों का हाल-चाल जाना। माना जा रहा है कि विशेष भोजन में बने पनीर व दही बड़ा दूषित हो जाने के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी है।

IMG-20180303-WA0012
ज्ञात हो कि सूरजपुर जिले के बसदेई स्थित नवोदय स्कूल में 576 बच्चे 6 हाउस में अध्ययनरत हैं। 2 हाउस में बालिकाएं तथा 4 हाउस में बालक रहते हैं।

IMG-20180303-WA0015
फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए बच्चों की हालत को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर फूड विभाग द्वारा खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए। बताया जा रहा है की सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।

error: Content is protected !!