Advertisement Carousel

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, सारे वादे झूठे साबित हो रहे – कांग्रेस

कोरिया / भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार के राज्य में बढ़ रही महंगाई आए दिन बढ़ रहे पेट्रोल – डीजल, गैस के दाम, रेलवे के टिकट में बढ़ोतरी, राशन आदि में बढ़ोतरी के विरोध में चिरमिरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सभी कांग्रेसियों ने जमकर हल्ला बोला। साथ ही आम जनता से आह्वान किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाकर अपने देश – प्रदेश और चिरमिरी का विकास सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि बढ़ते महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आमसभा आयोजित की और सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा विगत 4 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार आने के बाद कई बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। जिससे की आम जनता की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है और इससे सभी नागरिक गण प्रभावित हो रहे हैं उसी तरह रेल सुविधाओं और आम रोजमर्रा की वस्तुएं भी काफी महंगी हुई है वह भी सामान्य वर्ग के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है और मोदी सरकार के महंगाई कम करने के सारे वादे झूठे साबित हो रहे हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त ऊर्जावान अध्यक्ष सुभाष कश्यप, वरुण शर्मा, पार्षद दल के नेता बलदेव दास, पार्षद रज्जाक खान, ओमप्रकाश कश्यप, मोइनुद्दीन, मोहम्मद इस्लाम, मोतीलाल दास, विनय रंजन विश्वास, शंकर राव, शिवांश जैन प्रवक्ता जिला युवक कांग्रेस प्रमोद सिंह, दिगंबर सिंह, उमाशंकर अलगमकर, गुड्डू खान, रामनारायण अग्रवाल, रामचंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, हबीब खान, बल्लू खान, फिरोज खान, अशोक जैन, राजेंद्र चापेकर, रानी खटीक, परवेज खान, राजू सिंह, नेहरू दास, रंजीत प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता, शकील अहमद, राम श्री खटीक, समीर अहमद, अशोक पटेल, सुरेंद्र कोली, लियाकत अली, जमीदार सिंह, अरुण विश्वकर्मा, योगेश साहू, प्रदीप प्रधान, संजय सिंह, मनजीत सिंह, सुरेश अग्रवाल, गोपाल द्विवेदी, नजमा खान, प्रेम शंकर सोनी, सुनील कुमार, नसीम अख्तर, रामप्यारे, गनी अनवर, संदीप सोनवानी, अनवर, निखिल यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!