Advertisement Carousel

4 वर्ष के सिकलिंग बीमारी से ग्रसित बच्चें को जिला अस्पताल प्रबंधन ने उल्टे पॉव लौटाया …

अजय लाल की खास रिपोर्ट…
सूरजपुर / गंभीर बीमारी से पीड़ित चार वर्ष का मासूम बच्चा को जिला चिकित्सालय में बिस्तर नही मिलने के कारण पीड़ित बच्चे के मात-पिता पीड़ित बच्चे को लेकर तपती धूप मे आज चिकित्सालय के प्रांगण में चिकित्सको का इंतजार करते रहें। बताया जाता है कि चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक ने उन्हें यह बोल कर बाहर किया कि अस्पताल में भर्ती करने के लिए बिस्तर खाली नही है। अपने छोटे बच्चे को लेकर पीड़ित बच्चे के माता-पिता चिकित्सालय में दर-दर भटक रहें थे। मीडिया के दखल के बाद उक्त पीड़ित बच्चे को ईलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विकासखण्ड़ प्रतापपुर के ग्राम कोटेया निवासी सुशान्त राजवाडे़ अपने 4 वर्षीय पूत्र अंशु राजवाडे़ को लेकर जिला चिकित्सालय सूरजपुर ईलाज के लाया था। अंशु पिछले कुछ दिनो से सिकलिंग बीमारी से ग्रसित है, उक्त बच्चे का खुन जांच के लिए भेजा गया, जांच पर बच्चे के शरीर पर मात्र 3 ग्राम ही खून पाया गया, बच्चे के माता-पिता ने खून की जांच रिर्पोट लेकर उपस्थित चिकित्सक के समक्ष गए। चिकित्सक ने उन्हें बिस्तर नही रहने का हवाला देकर पीड़ित बच्चे को बाहर रखे बिस्तर भेज दिया। बाहर रखें बिस्तर पर पीड़ित बच्चे के माता-पिता बाहर चिकित्सक का इंतजार करते रहें। बच्चे की तकलीफ को देख पीड़ित के पिता ने पूनः ब्लड़ बैंक से संपर्क किया, ब्लड़ बैंक में खुन उपलब्ध नही रहने का फरमान उपस्थित अधिकारी ने पीड़ित बच्चे के पिता को दे दिया। मीड़िया ने इसकी जानकारी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 अजय मरकाम को दिया, डॉ0 मरकाम ने पीड़ित बच्चे को चिकित्सालय में ईलाज के भर्ती कराया। इधर पीड़ित बच्चे के खुन की व्यवस्था भाजपा युवा नेता रितेश गुप्ता ने बाद में कराया।

error: Content is protected !!