** मंच से श्री जोगी ने की घोषणा सरकार बनने पर प्रदेश में एसजीएसटी व आबकारी टैक्स आधा, छोटे व्यापारियों के लिए टैक्स माफ
रायपुर / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के संस्थापक अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी आज दोपहर 2 बजे माना विमानतल पहुंचे। जहां पहले से उपस्थित जनता कांगेस छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ‘‘जोगी आया-जोगी आया’’ के गर्मजोशी नारो के साथ भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। श्री जोगी चुनाव चिन्ह हल को हाथो में लिए विमानतल से बाहर आए। उसके बाद उनका काफिला 4122 वाहनो एवं मोटरसायकल के साथ शहर की ओर निकला।

जनता कांगे्स छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने सागौन बंगले में बनाये गये मंच से प्रदेश से आये हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि रमन के छल के जवाब में अब मेरा हल चलेगा। प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश के व्यापारी बंधुओं के प्रोत्साहन के लिए राज्य में एसजीएसटी व आबकारी टैक्स आधा किया जायेगा। किसानों को 2500 रूपये समर्थन मूल्य एवं छोटे किसानों के कर्ज माफ किये जायेगें। छत्तीसगढ़ के शासकीय संस्थाओं में 100 प्रतिशत एवं अशासकीय संस्थाओं में प्रदेश के बेरोजगारो को 90 प्रतिशत आरक्षण देने की नीति बनाये जायेगी। प्रदेश की महिलाओं के सुख शांति समृद्धि के लिये पारिवारिक कलह की वजह शराब को पूर्ण रूप से बंद किया जायेगा। मेरी सरकार बनने के साथ ही इन चार प्रमुख बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री के रूप में प्रथम हस्ताक्षर करूंगा। श्री जोगी ने कहा कि ढाई करोड़ छत्तीसगढ़ वासियों की दुवाओं से मुझे नया जीवनदान एवं नया चुनाव चिन्ह मिला है। दोनों के साथ आज छत्तीसगढ़ में परिवर्तन के लहर लेकर आया हूं। जोगी का निशान हल चलाता किसान अब नये छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा। सम्बोधन के पूर्व श्री अजीत जोगी ने मंच पर पहुंचते ही हल की पूजा की एवं मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव के आत्म हत्या किये किसान स्व. हिम्मत लाल साहू ग्राम-सम्बलपुर, जिला-राजनांदगांव की पत्नी श्रीमति कुन्ती बाई पुत्री कु.दीप्ति साहू भाई महेन्द्र साहू एवं स्वर्गीय संतोष साहू ग्राम देहरी जिला-कबीरधाम की पत्नी श्रीमति निर्मला साहू पुत्र विकास साहू ने अपने खेत की मिट्टी से श्री जोगी का तिलक किया।

इस दौरान मंच पर धर्मजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छ. विधानसभा, देवव्रत सिंह पूर्व सांसद, डॉ. हरिदास भारद्वाज, विधान मिश्रा पूर्व मंत्री, अब्दुल हमीद हयात प्रभारी महामंत्री, सियाराम कौशिक विधायक, अमित जोगी विधायक, राजेन्द्र राय विधायक, चैतराम साहू पूर्व विधायक, परेश बागबाहरा पूर्व विधायक, चंद्रभान बारमते, डॉ बालमुकुंद देवांगन, रामलाल भारद्वाज, झाडू राम रावटे, पूर्व सांसद, डॉ ऋचा जोगी, इकबाल अहमद रिजवी, सुब्रत डे, संजीव अग्रवाल, नितिन भंसाली, भगवानू नायक, द्वारिका साहू, जिला पंचायत सदस्य, अनिल टाह पूर्व महापौर बिलासपुर, तिलक राम देवांगन, गजराज पगारिया पूर्व उपमहापौर रायपुर, ओमप्रकाश देवांगन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, योगेश तिवारी महासचिव, विनोद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, सीमा कौशिक, टिकेश प्रताप सिंह, प्रदीप साहू, मेहुल मारू, श्रीमति जया कश्यप, श्रीमति गीतांजली पटेल, श्रीमति रीति देशलहरा, कुबेर यदु, समीर अहमद, इस्माइल अहमद उपस्थित थे
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि श्री जोगी का नगर आगमन पर पी.टी.एस. चैक में अभनपुर विधानसभा के दयाराम निषाद एवं बसंत गिरपुंजे ने पंथी नृत्य एवं सर में गुलाबी गमछा बांधे गुलाबीमय स्वागत किया। फुण्डहर चैक में रायपुर ग्रामीण प्रत्याशी डा. ओमप्रकाश देवांगन ढोल हल गुलाबी गुब्बारा से स्वागत किया। वी.आई.पी. चौक में आरंग विधानसभा से श्री वतन चंद्राकर एवं साथियों ने राउत नाचा के साथ स्वागत किया। मरीन ड्राईव चैक में सनथ बंटी साहू ने सजे हुए बैलो के साथ श्री जोगी का स्वागत किया। वहीं गांधी उद्यान चैक पर थर्मोकोल के बने हल के साथ अमर गिदवानी, आसिफ मेमन, सुनंद विश्वास, सिद्दिक कुरैशी ने स्वागत किया। अम्बेडकर चैक पर अनुसूचित जाति विभाग के बसंत आडिल ने हल चलाता बड़े मोनो के साथ स्वागत किया। वहीं मोतीबाग चौक पर नोमान अकरम, राजीव कश्यप, बबलू रजा ने मजार में चादर पोशी कर श्री जोगी के लंबी उम्र की कामना की। वहीं पार्षद इंद्रजीत ठाकूर ने कालीमाता मंदिर के पास श्री जोगी अतीशबाजी के साथ स्वागत किया।
