Advertisement Carousel

मुनगा में भारी मात्रा में विटामिन आयरन, सभी को इसका सेवन करना चाहिए – विधायक गुलाब कमरो

कोरिया / सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने मुनगा महाअभियान के तहत शासकीय प्राथिमक शाला घुटरा व बिहारपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में मुनगा के पौधे लगाए।

इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि मुनगा में भारी मात्रा में विटामिन आयरन और मिनरल्स रहते है जो कुपोषण को दूर करते है और शरीर इसके सेवन से तन्दरुस्त रहता है इसी लिए इसे सुपोषण ट्री कहा जाता है, हम सभी को इसे अपने घरों में लगाना चाहिए इसका सेवन भी करना चाहिए। विधायक ने बताया कि मुनगा का साग बहुत पौष्टिक रहता है, इसे जरूर खाना चाहिए। विधायक ने सभी उपस्थित लोगों से पौधा लगाने व उसकी देखभाल भी करने की अपील की।

इस दौरान वन मंडला अधिकारी विवेकानन्द झा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री राम नरेश पटेल, जनपद सदस्य सुभाषनी राय, एसडीओ एमएस केशर, रेंजर मनेन्द्रगढ़ एसडी फारूकी, रेंजर बिहारपुर रामलोचन द्विवेदी, सरपंचद्वय घुटरा सुशीला सिंह, मुसर बलदेव सिंह, बड़काबहरा गम्भीर सिंह आयाम, आनन्द राय, सुनील राय, पिंटू भास्कर, विपिन चौहान, सन्तोष चौबे, उपेन्द्र द्विवेदी, संदीप द्विवेदी, विधायक कार्यालय प्रतिनिधि रविन्द्र सोनी विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह ने भी साथ मे मुनगा व फल दार पौधा लगाया।

छत्राओं को सायकल वितरण

विधायक गुलाब कमरो ने शाशकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को सायकल वितरण भी किया। इसके बाद विधायक गुलाब कमरो बड़का बहरा पहुचे जहां पर छत्राओं को सायकल वितरण किया गया। सायकल वितरण के दौरान विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार काम कर रही है, सायकल वितरण से बच्चो को स्कूल आने में सुविधा होगी, उन्होंने बताया कि जल्द शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी होगी इसी के बाद विधायक गुलाब कमरो ने 13 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाले प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन भी किया।

error: Content is protected !!