कांकेर / पुलिस अधीक्षक कांकेर एमआर आहिरे के निर्देशन में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने हेतु प्लान्ट किये गए 5 नग ied खोज कर नष्ट करने की सफलता प्राप्त की है।
आपको बता दे कि दिनांक 20.09.20 को थाना परतापुर एवं थाना पखांजूर एवं BSF 157 BN पखांजूर बल एवं डीआरजी पखांजूर का संयुक्त बल पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना हुए थे। थाना परतापुर के ग्राम विक्रम बाज़ार चौक पास टेकरी में पुलिस पार्टी द्वारा किया जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बीडीएस टीम ने 5 नग IED डिटेक्ट किया। जो कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने हेतु प्लान्ट किया गया था, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस बलों के सतर्कता पूर्वक किये गए कार्यवाही ने नक्सलियों की नापाक मनसूबे नाकाम कर दिया है।
