Advertisement Carousel

19 फरवरी को नया रायपुर में होगा राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन, खेल सचिव सोनमणि बोरा ने की तैयारियों की समीक्षा, मिल्खा सिंह भी होंगे शामिल

????????????????????????????????????

00 धावकों का होगा ऑनलाइन पंजीयन और बीमा

00 विजेताओं के लिए लगभग तीस लाख रूपए के पुरस्कार होंगे 

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन इस महीने की 19 फरवरी को नया रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडीयम में आयोजित की गई है। इस मैराथन में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के धावक भाग लेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हाफ मैराथन में देश भर के धावकों के साथ मसहूर धावक श्री मिल्खा सिंह भी शामिल होंगे। बैठक में बोरा ने अधिकारियों को मैराथन में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले धावकों के ठहरने और भोजन व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पीने का पानी, एम्बुलेंस, चिकित्सा आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बोरा ने कहा कि आयोजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में वालेन्टियर की नियुक्ति भी कर लिए जाए। जो धावक राष्ट्रीय हाफ मैराथन में भाग लेना चाहते है उनका पंजीयन 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कर लिए जाए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत धावकों का ही बीमा कराया जाएगा। धावकों का ऑनलाइन पंजीयन होगा और रेडियों फिक्वेंसी डीवाईस वाले चेस्ट नंबर प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में जानकारी दी गई की राष्ट्रीय हाफ मैराथन में राज्य के चयनित युवा धावक भी 21 किलो मीटर की हाफ मैराथन में भाग ले सकेंगे। मैराथन के विभिन्न वर्गो में महिला-पुरूष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 21 किलो मीटर, 10 किलो मीटर और पांच किलो मीटर एवं दिव्यागों के लिए तीन किलो मीटर ट्रायसिंकल दौड़ एवं दृष्टी बाधितों के लिए एक किलो मीटर की दौड़ आयोजित होगी। मैराथन में विजेताओं को लगभग तीस लाख रूपए के पुरस्कार प्रदान किये जायेगें। 21 किलो मीटर की दौड़ में महिला-पुरूष दोनो के विजेता को तीन लाख, दूसरे स्थान वाले धावक को दो लाख और तीसरे स्थान पर आने वाले धावक को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। विभिन्न वर्गो में दसवां से बीसवां स्थान पर आने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार प्रदान किये जायेगें।

बैठक में खेल विभाग के संचालक अविनाश चम्पावत ,एन.एस.एस., एन.सी.सी., नेहरू युवा केन्द्र के प्रतिनिधि और समाज कल्याण विभाग, रविशंकर विश्वविधालय के अधिकारियों सहित प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!