Advertisement Carousel

अजब गजब – 19 साल से सिर्फ एक कप चाय पर जिंदा है महिला

कोरिया / पानी पीकर कई सालों तक जिंदा रहने वाले लोगों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन चाय पीकर जीने वाली ये पहली महिला है। जी हां आपने सही सुना। ये महिला पिछले 19 सालों से सिर्फ चाय पीकर जिंदा है। आपको भले ही यकीन न हो रहा हो लेकिन ये बिल्कुल सच है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोरिया में रहने वाली एक महिला पिछले 19 सालों से सिर्फ चाय पर जिंदा है। आप इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और लेकिन ये सच है।

              2914032017095607पिली बाई नामक ये महिला जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर पटना के बरदिया गांव में रहती है। पूरा गांव उसकी इस आदत से हैरान है। पिछले 19 सालों से वो सिर्फ चाय पी रही है और उसी पर जिंदा है। ऐसा कैसे हो रहा है इस बात से सब हैरान हैं। पिली बाई नाम की यह महिला आज एक सामान्‍य महिला की तरह है। वह काफी एक्‍टिव रहती हैं, लेकिन उनके बारे में एक बात ऐसी है जो सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। पिली बाई 1998 से सिर्फ शाम को 7 बजे एक कप लाल चाय पीती हैं। छठवीं तक पढ़ी 39 साल की पिली बाई कहती हैं कि उन्‍होंने अपनी मर्जी से यह सब छोड़ा है। इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं है। सबसे खास बात तो यह है कि उनके इस फैसले से उन्‍हें कोई परेशानी भी नहीं होती है। वह काफी हद तक सामान्‍य हैं। वहीं पिली बाई को उनके परिवार वालों ने भी लंबे समय तक खिलाने पिलाने का प्रयास किया लेकिन हार गए। दवा दुआ सब कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस संबंध में पिली बाई के परिजनों का कहना है वह शादी से पहले ही पढ़ाई के दौरान ही खाना पीना नहीं खाती थी। ऐसे में उन लोगों को लगा कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा। जिससे 1995 में पिली बाई की शादी कर दी गई। विवाह के बाद पिली बस एक रात ससुराल में रहीं थी। इस दौरान ससुराल में न खाने पीने की वजह से वह बीमार हो रहीं थीं। जिसके बाद वापस मायके चली गईं और आज भी वहीं पर रह रही हैं।

error: Content is protected !!