Advertisement Carousel

चिचोला पाटेकोरा चेकपोस्ट प्रभारी हटाए गए, अब परिवहन मुख्यालय में अटैच

रायपुर। चिचोला पाटेकोरा परिवहन चेकपोस्ट पर अवैध वसूली और ट्रक चालकों से मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। चेकपोस्ट प्रभारी संतोष झा को पद से हटाकर परिवहन मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह परिवहन निरीक्षक चंद्रकुमार साहू को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात चेकपोस्ट पर अवैध वसूली का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की गई, जिससे आक्रोशित होकर ट्रक चालकों ने चेकपोस्ट पर हंगामा कर दिया। इस दौरान एक पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने खुदकुशी की कोशिश भी की।

घटना के बाद ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी थी, जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी. रविशंकर ने संतोष झा को पद से हटाने का आदेश जारी किया। अब यह देखना होगा कि नए प्रभारी के आने से चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली में कोई सुधार होता है या नहीं।

error: Content is protected !!