Advertisement Carousel

कांग्रेस चलाएगी “संविधान बचाओ अभियान” 22 अप्रैल से 30 मई तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन


रायपुर। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में “संविधान बचाओ अभियान” चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान 22 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक विभिन्न स्तरों पर चरणबद्ध ढंग से चलाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य जनता को संविधान की मूल भावना और अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

अभियान की शुरुआत 22 अप्रैल को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के साथ होगी, जिसमें रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य स्तरीय रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 3 मई से 10 मई के बीच सभी जिलों में जिला स्तरीय रैलियां आयोजित होंगी। इसके बाद 11 मई से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर रैलियां होंगी। अंत में, 20 मई से 30 मई तक घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मौजूदा समय में संविधान पर हमलों की आशंका बढ़ी है, ऐसे में यह अभियान जरूरी हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे जन-जन तक पहुंचकर संविधान की महत्ता बताएं और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करें।


error: Content is protected !!