Tuesday, July 1, 2025
बड़ी खबर "हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे दवाइयां, इलाज हो सुलभ"...

“हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे दवाइयां, इलाज हो सुलभ” — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

-


रायपुर, 5 जून 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को उनके घरों के नजदीक ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो और आयुष चिकित्सा प्रणाली का विस्तार भी प्राथमिकता से किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में आयुष के माध्यम से पारंपरिक और प्रभावी उपचार की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें योजनाबद्ध रूप से बढ़ावा देने की जरूरत है। साथ ही अस्पतालों में मरीजों को उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ देशभर में 5वें स्थान पर है, जो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सुधार को दर्शाता है। उन्होंने हालिया उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने बताया कि टीबी उन्मूलन की दिशा में राज्य में 90 फीसदी उपचार सफलता दर दर्ज की गई है, जबकि 100 फीसदी मरीजों का नोटिफिकेशन किया गया है। मार्च 2025 तक 94 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य भी पूरा किया गया है। इसके साथ ही मलेरिया और एनीमिया जैसी बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में भी राज्य ने ठोस प्रगति की है।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और मुकेश बंसल, चिकित्सा शिक्षा और आयुष विभाग की आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी, एनएचएम की प्रबंध संचालक और आयुष आयुक्त प्रियंका शुक्ला, खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक दीपक अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Latest news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की सौजन्य भेंट

सामाजिक न्याय योजनाओं को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, अठावले...
- Advertisement -

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!