Advertisement Carousel

एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट परिसर में एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया पौधारोपण


रायपुर पुलिस ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण

रायपुर, 5 जून।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट, गंज परिसर में संपन्न हुआ, जहां एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर एएसपी (पश्चिम) डी.आर. पोर्ते, एएसपी (क्राइम) संदीप मित्तल, डीएसपी (क्राइम) संजय सिंह, सीएसपी (पुरानी बस्ती) राजेश देवांगन, यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर परेश पाण्डेय सहित यूनिट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने परिसर में पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे भी अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और हरियाली बढ़ाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


error: Content is protected !!