Advertisement Carousel

बस्तर में हाई-प्रोफाइल मीटिंग: 19 मई को जगदलपुर में अमित शाह की अगुवाई में होगी बड़ी बैठक


रायपुर |
केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां वे संभाग मुख्यालय Jagdalpur में मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस हाई-लेवल बैठक में छत्तीसगढ़ के साथ Madhya Pradesh, Uttar Pradesh और Uttarakhand के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।


सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री 18 मई की रात सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम के बाद 19 मई को बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद वे उसी दिन शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।


इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद बस्तर में पहली बार इतनी बड़ी अंतरराज्यीय बैठक आयोजित हो रही है। इससे क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और समन्वय से जुड़े मुद्दों पर ठोस रणनीति तय होने की उम्मीद है।


बताया जा रहा है कि पिछली बैठक लखनऊ में हुई थी, जिसके फैसलों के अमल की समीक्षा भी इस बार की बैठक में की जाएगी। तैयारी को लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड में है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों से पिछली बैठक के निर्णयों पर हुई प्रगति और लंबित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!