Advertisement Carousel

“कांग्रेस ने नक्सलवाद खत्म करने में नहीं दिया सहयोग” : सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा हमला



बस्तर में 200 सुरक्षा कैंप, 70 बनेंगे ‘सेवाडेरा’; जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक के बीच गरमाई सियासत


रायपुर/जगदलपुर। विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार का सहयोग नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार बनने के बाद बस्तर में निर्णायक कार्रवाई तेज हुई है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के नेतृत्व, सुरक्षा बलों के साहस और स्थानीय जनता के सहयोग से बस्तर में हालात तेजी से बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि “अगर कांग्रेस ने उतनी गंभीरता से काम किया होता, जितना दावा कर रही है, तो छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बहुत पहले कमजोर पड़ गया होता।”


सीएम साय ने बताया कि बस्तर में 200 सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। पहले इन कैंपों का दायरा 5 किलोमीटर तक सीमित था, जिसे बढ़ाकर 10 किलोमीटर किया गया। अब इनमें से 70 कैंपों को “सेवाडेरा” के रूप में विकसित करने की तैयारी है, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ विकास और जनसुविधाओं को भी बढ़ावा मिल सके।


इधर, जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच आपसी समन्वय, विकास और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर विकास कार्यों को गति देना है।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर “भ्रामक नैरेटिव” गढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि बस्तर अब हिंसा और भय की पहचान से निकलकर विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!