Advertisement Carousel

7 साल पुराना बिजली विवाद फिर गरम, तेलंगाना से 3600 करोड़ वसूली पर छत्तीसगढ़ सरकार एक्टिव

Business concept.


रायपुर / छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच चल रहा बिजली भुगतान विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तेलंगाना सरकार पर करीब 3600 करोड़ रुपए की बकाया बिजली राशि को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मामले की सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है, वहीं छत्तीसगढ़ पावर कंपनी तेलंगाना सरकार को दोबारा पत्र भेजने की तैयारी कर रही है।


जानकारी के अनुसार दोनों राज्यों के बीच पिछले सात वर्षों से बिजली भुगतान को लेकर विवाद जारी है। छत्तीसगढ़ का दावा है कि तेलंगाना सरकार ने किस्तों में भुगतान करने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया।


पूर्व में छत्तीसगढ़ से तेलंगाना को 1000 मेगावाट तक बिजली सप्लाई की जाती थी। इसी आपूर्ति के भुगतान को लेकर मामला उलझा हुआ है। दूसरी ओर तेलंगाना सरकार ने बिजली खरीदी में भ्रष्टाचार और अधिक दरों पर बिजली खरीदने के आरोप लगाए हैं।


मामले की न्यायिक जांच फिलहाल जारी है और अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। हालांकि दोनों राज्यों के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है और जल्द समाधान निकालने के प्रयास तेज हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!