Advertisement Carousel

भारतमाला मुआवजा घोटाला: ईडी ने जय प्रकाश गांधी को किया गिरफ्तार


रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर जिले के अभनपुर निवासी जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय द्वारा की गई है।


ईडी के अनुसार मामला रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इस मामले की जांच एसीबी/ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है।


जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिसूचित हाईवे परियोजना क्षेत्र में भूमि खरीदकर उसे कृत्रिम रूप से छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित किया गया। 500 वर्गमीटर से कम के प्लॉट तैयार कर अधिक मुआवजा प्राप्त करने की साजिश रची गई। इस कथित फर्जीवाड़े में परिवार के कुछ सदस्यों और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत होने की बात भी सामने आई है।


ईडी का दावा है कि इस तरीके से करीब 9.83 करोड़ रुपए का अनुचित लाभ अर्जित किया गया। एजेंसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं के साथ-साथ अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!