Advertisement Carousel

सक्ती में अवैध रेत खनन पर बड़ा प्रहार, 1 चैन माउंटेन मशीन और 3 हाईवा जब्त


मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद पुलिस-खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, रेत माफियाओं में हड़कंप

सक्ती। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मिरौनी बैराज (महानदी) में पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन और तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया।


संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त लोगों की पहचान की गई है। प्रशासन ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।


जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!