Advertisement Carousel

मेकाहारा में होली पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा जारी, अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने जारी किए विशेष निर्देश, ओपीडी रहेगी बंद


रायपुर, 2 मार्च 2026। होली त्योहार के मद्देनज़र Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों सहित सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।


4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) बंद रहेगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत 24 घंटे निरंतर जारी रहेगी। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के निर्देश दिए गए हैं।


अस्पताल प्रबंधन ने सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने को कहा है, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो।


सुरक्षा व्यवस्था को भी त्योहार के मद्देनज़र सुदृढ़ किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को DKS Super Speciality Hospital के सुपर स्पेशलिटी विभाग में रेफर किया जाएगा। इसके लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी।


अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है तथा किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में इमरजेंसी विभाग में तुरंत पहुंचकर उपचार लेने का आग्रह किया है।

error: Content is protected !!