दुर्ग में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने GPF (भविष्य निधि) की राशि निकलवाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। विभाग के चपरासी नंद कुमार कामड़े ने इसकी शिकायत ACB से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की कार्रवाई की और रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी को मौके पर दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद PHE विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई जारी है।
ACB ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
