Advertisement Carousel

सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत

Oplus_16908288


रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे दो लोग हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल स्थापित करने के दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे यह हादसा हुआ।


पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतकों की पहचान और हादसे के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!