Advertisement Carousel

खारून नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, पिकनिक के दौरान हुआ हादसा



12 दोस्तों के साथ अम्लेश्वर घूमने आया था रायपुर निवासी युवक, SDRF ने घंटों की मशक्कत के बाद शव निकाला


दुर्ग। अम्लेश्वर थाना क्षेत्र में रविवार को खारून नदी में नहाने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी टोमेश के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार टोमेश अपने 12 दोस्तों के साथ अम्लेश्वर पिकनिक मनाने पहुंचा था। पिकनिक के बाद सभी दोस्त खारून नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान टोमेश नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में बह गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF ने कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


अम्लेश्वर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!