Advertisement Carousel

रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान


बिहान समूह की महिलाओं की अनूठी पहल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार और महिलाओं को रोजगार


रायपुर। इस रक्षाबंधन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का प्रसिद्ध विष्णु भोग चावल एक नई पहचान बनाने जा रहा है। बिहान से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं विष्णु भोग चावल से आकर्षक और सुगंधित राखियां तैयार कर रही हैं। ये राखियां भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक होने के साथ महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी बढ़ावा देंगी।


महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा राखी निर्माण, गुणवत्ता और विपणन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। तैयार राखियों की बिक्री रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट और विभिन्न ग्राम संगठन परिसरों में स्थापित विशेष स्टॉलों के माध्यम से की जाएगी। इस पहल से महिलाओं की आय बढ़ेगी, स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा और विष्णु भोग चावल की पहचान देशभर में और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!