Advertisement Carousel

भारी बारिश पर सीएम विष्णुदेव साय सख्त, सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश


रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के रेड व येलो अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों, एसपी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत-बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने बाढ़ और जलभराव संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी, संवेदनशील इलाकों से समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत और अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ 24 घंटे सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने को कहा। साथ ही प्रदेशवासियों से मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने तथा नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की।

error: Content is protected !!