Advertisement Carousel

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद नवजात को डेढ़ लाख में बेचा, पिता समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में नाबालिग मां के नवजात को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग से कथित तौर पर लगातार दुष्कर्म करने और उसके नवजात बच्चे को बेचने के आरोप में पिता समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नाबालिग की बुआ के अलावा दो निजी अस्पतालों की नर्स और स्टाफ भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के गर्भवती होने के बाद आरोपियों ने उसकी उम्र छिपाने की साजिश रची। फर्जी आधार कार्ड तैयार कर नाबालिग को 20 साल का बताया गया और इसके आधार पर निजी अस्पताल में उसकी डिलीवरी कराई गई। नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया।

आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद उसे पखांजूर के एक दंपति को करीब डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और राजेंद्र नगर थाने में FIR दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

वेस्ट DCP ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस नवजात की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग के साथ हुए कथित अपराध और नवजात की बिक्री में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!