Advertisement Carousel

अंबिकापुर राजीव भवन में यूथ कांग्रेस चुनाव के दौरान बवाल, दो गुटों में विवाद


अंबिकापुर। राजीव भवन में गुरुवार को यूथ कांग्रेस के चुनाव के दौरान उस वक्त गहमा-गहमी का माहौल बन गया, जब प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए। चुनाव में खड़े प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई और विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।


मामला बढ़ता देख कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को समझाइश दी। वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई। चुनाव के दौरान हुए इस विवाद से कुछ देर के लिए राजीव भवन में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!